Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयुवा संवाद कार्यक्रम का सफल समापन, युवाओं के विकास पर हुई सार्थक...

युवा संवाद कार्यक्रम का सफल समापन, युवाओं के विकास पर हुई सार्थक चर्चा

Published on

उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं के विकास, उनके अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती अल्पना शुक्ला HJS, माननीय विधि एवं न्याय अधिकारी, मानवाधिकार आयोग, न्यायाधीश श्री अजय श्रीवास्तव, माननीय अपर जिला जज, न्यायाधीश श्री भुवन, ACJM कुशीनगर, श्री शशांक बाजपेयी, स्थायी परामर्शदाता, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती अंजू प्रजापति, माननीय सदस्य महिला आयोग, श्री अखिलेश निगम IPS, IG-CID उत्तर प्रदेश, श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, SSP-लॉजिस्टिक्स तथा श्रीमती प्रीति शर्मा, कमांडेंट कानपुर नगर सहित अन्य सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कानून, संविधान, सामाजिक जिम्मेदारियों और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
अतिथियों ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को सही दिशा, बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में प्रभावी भागीदार बनाया जा सकता है।
युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और अतिथियों से संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के साथ उनके विकास और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन और समापन पर उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, युवाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
धर्मेंद्र सिंह जनसेवक प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश

👁 29.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this