Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी के बरेली के बहेड़ी गांव की मस्जिद में नमाज...

यूपी के बरेली के बहेड़ी गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने मस्जिद की साफ सफाई करने वाली युवती को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Published on

यूपी के बरेली के बहेड़ी गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने मस्जिद की साफ सफाई करने वाली युवती को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर उसकी अशलील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इधर युवती जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई।  युवती के परिजनों ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। रजपुरा गांव की मस्जिद में मौलाना इरशाद नमाज पढ़ाता है। वहीं पास में उसको रहने का कमरा दिया गया है। वह एक वर्ष से गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसके परिजनों ने उससे सख्ती के साथ पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि मौलाना जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने उसके अशलील फोटो अपने मोबाइल में खिंच रखे थे। वह उसे अक्सर धमकी देता था कि मस्जिद की साफ सफाई करने के बहाने वह उसके पास आएगी। न आने पर वह उसके फोटो वायरल कर देगा।
पुलिस ने पीड़िता के पिता ही तहरीर पर आरोपी मौलाना इरशाद निवासी ऐरो थाना खजुरिया जिला रामपुर के खिलाफ दुष्कर्म, अशलील फोटो खिंचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने समेत कई धाराओ में मुकदमा कायम किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दोपहर बाद रजपुरा तिराहे के पास से आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा कायम करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this