रिपोर्टर शशांक मिश्रा
रायबरेली से डलमऊ मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है यह जाम लगभग 8 किलोमीटर लंबा है जिसमें यातायात बुरी तरीके से प्रभावित है दोहरी लाइन में फंसे वाहन के कारण दो पहिया वाहन चालकों को भी निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार इस जाम का मुख्य कारण ओवरलोड वाहन का है खास कर ट्रक इन वाहनों के करण सड़क पर दबाव पड़ जाता है यातायात धीमा पड़ जाता है जिसमें लंबी कतार लग जाती हैं ग्रामीणों का कहना है की आरटीओ क्षेत्र के परिवहन कार्यालय और खनिज विभाग की लापरवाही के कारण यह ओवरलोड गाड़ियां धड़ल्ले से निकल रही है जिनकी लापरवाही से जाम और संवाहित हादसों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है ग्रामीण चेतावनी दी है कि इस मार्ग पर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आरटीओ खनिज विभाग की होगी उन्हें प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और समाधान निकालने की मांग की है।






