Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविजयीपुर में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे मनरेगा लोकपाल, ग्राम पंचायत...

विजयीपुर में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे मनरेगा लोकपाल, ग्राम पंचायत में बडे घोटाले का अंदेशा अब प्रधान जी खोज रहे सेटर

Published on

फतेहपुर। जिले के विजयीपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत विजयीपुर में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगा उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की गई थी उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मंगलवार को मनरेगा लोकपाल मनरेगा में हुए भारी भ्रष्टाचार की जांच करने गांव पहुंचे थे जहां जांच के दौरान अधिकारियों को कई खामियां मिलीं हैं

ग्राम पंचायत के रहने वाले प्रियेश सिंह उर्फ विक्रम सिंह ने उच्चाधिकारियों से ग्राम पंचायत में हुए मनरेगा के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था उच्चाधिकारियों ने शिकायत को संज्ञान में लेकर मनरेगा में हुए कार्य नाली खुदाई, नाला निर्माण, मिट्टी पुराई समेत कुल 11 कार्यों की जांच की

ग्राम पंचायत के मजरे निहालपुर, एकौरा, रसौली, पलवाहार गांव में हुए कार्यों में कई जगह खामियां मिलीं टीम ने अबरार के खेत से बबलू के खेत तक हुए मिट्टी पुराई व नहर से मुन्ना के खेत तक नाली सफाई के कार्य में भारी अनियमिताएं मिली इसी तरह झल्लर के खेत से रिंकू के खेत तक नाली सफाई की भी जांच की गई जिसमें शिकायत कर्ता द्वारा गांव में रिंकू नाम के व्यक्ति के न होने की भी बात कही

जांच के दौरान कई बार प्रधान पक्ष व शिकायत कर्ता के बीच कहासुनी भी होती रही वहीं पलवाहार गांव में महिला ने अधिकारियों के सामने ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार का हाल रो रोकर सुनाया गांव की रहने वाली महिला रमदसिया ने ग्राम प्रधान पर उसकी पट्टे की जमीन पर जबरन जेसीबी मशीन के सहारे नाला खुदाई कराने का आरोप लगाया

ग्राम पंचायत में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने भी अधिकारियों के सामने खूब हा हुजूरी की अब अधिकारी मामले में लीपापोती करते हैं या मनरेगा में किए गए कार्यों में हुए भारी भ्रष्टाचार के आरोपियों पर कार्रवाई करते हैं यह तो आगे का समय ही तय करेगा

वहीं शिकायत कर्ता ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में हुए भारी भ्रष्टाचार को लगातार जांच कराते रहेंगे उन्होंने यह भी कहा कि मिलीभगत करने वाले अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करने के लिए वह हाइकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

मामले में मनरेगा लोकपाल राजबहादुर यादव ने बताया कि अभी कुछ कार्यों की जांच बाकी है जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

👁 28.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this