Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशहर में हटेगा अतिक्रमण व्यापारियों ने भरी हा में हा गांधी सभागार...

शहर में हटेगा अतिक्रमण व्यापारियों ने भरी हा में हा गांधी सभागार में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापार मंडल व प्रशासन की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Published on

फतेहपुर। गांधी सभागार में नगर पालिका प्रशासन तथा एडीएम (प्रशासन) के नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बढ़ते अतिक्रमण पर नियंत्रण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की मुख्य सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को एरिया वाइज चिन्हित कर तिथि निर्धारित करना था, ताकि आने वाले दिनों में व्यवस्थित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा सके। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद ने बताया कि नालियों के सामने जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संबंधित क्षेत्र में दो दिन पूर्व मुनादी (अनाउंसमेंट) कर दी जाएगी, जिससे दुकानदारों को पूर्व सूचना मिल सके। साथ ही, अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार स्वयं अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा पालिका टीम द्वारा उसे हटाया जाएगा और उसका समस्त खर्च संबंधित व्यापारी से वसूला जाएगा।

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, उपाध्यक्ष रिंकू सरदार, उपाध्यक्ष फौजी सहित जिले के अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पारस्परिक संवाद के माध्यम से यह तय किया गया कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन व व्यापार मंडल के सामूहिक सहयोग से की जाएगी।

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this