फतेहपुर- बहन की आज बरात आनी थी तैयारियां जोरों पर थी दोनों भाई बहन का निकाह कराने व बरातियों का स्वागत में जुटे थे कि इसी बीच सुबह दहेज में देने वाले समान को लेने चले गए वापसी दौरान ऐसा हादसा हुआ कि पूरी तैयारियां मातम में बदल गई दरअसल में घटना।
यूपी के फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अफोई ग्राम पंचायत के तकिया पर गाँव के महमूद के बेटी की शादी समारोह में शामिल होने आया युवक दूल्हन का फुफेरा भाई व अफोई के दूल्हा हिजबान का परिवारिक चचेरा भाई जो ट्रैक्टर चालक था, आज सुबह शादी का समान लेने गौती गए थे,मोहम्मदपुर गौती के पुल से गौती गांव जाने वाले मार्ग में ट्रैक्टर के इंजन का अगला पहिया खुल जाने से अनियंत्रित होकर पंद्रह फिट की खंती में पलट गया। जिससे दुल्हन के भाई उजयार अहमद व फरहाज अहमद दोनो की ट्रैक्टर में दबकर मौत गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों के बीच में मिली तो मातम का माहौल फैल गया पूरा परिवार गमगीन हो गया घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।






