Homeराज्यउत्तर प्रदेशशूटरों से सीना छलनी करवा दूंगा… फतेहपुर में मुकदमा वापस न लेने...

शूटरों से सीना छलनी करवा दूंगा… फतेहपुर में मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी की धमकी

Published on

फतेहपुर: “अंतिम बार बोल रहा हूं मुकदमा वापस ले ले, वरना गाली से नहीं गोली से बात होगी, शूटरों से तेरा सीना छलनी करवा दूंगा”। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आरोपियों की इस धमकी से दहशतजदा पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालौन में धोखाधड़ी का मुकदमा है दर्ज

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित दक्षिणी गौतम नगर मोहल्ला निवासी विकास पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। इन्होंने बताया कि जालौन जिले में मौरंग खदान में साझेदारी देने के लिए धोखाधड़ी कर लखनऊ के विकास नगर के रहने वाले आतिफ इकबाल समेत 3 लोगों ने 6.32 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में लिया था। पीड़ित विकास ने मामले में कोतवाली कालपी में धोखाधड़ी और गबन का उक्त लोगो पर मामला दर्ज कराया था।

2 मई को गाड़ी रोककर धमकी

बीते 23 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे विकास के पास आतिफ का फोन आया लेकिन उसने नजर अंदाज कर दिया। बावजूद इसके आतिफ लगातार विकास के पास फोन करता रहा लेकिन विवाद ना बढ़े इसके लिए विकास फोन नहीं उठता था। आरोप है कि इसके बाद जहां भी आतिफ उसे मिलता जान माल की धमकी देते रहता था। बताया जा रहा है कि 2 मई रात करीब 8 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप से अपनी चार पहिया गाड़ी में विकास डीजल डलवा कर कुछ ही दूर निकला था कि अचानक एक बिना नंबर प्लेट की कार सामने से आई और उसे रोक लिया। कार से आतिफ और तीन अज्ञात लोग असलहे से लैस होकर उतरे और गाली गलौज देते हुए बोले कि नहीं मान रहा है तू, लास्ट बार समझा रहा हूं, मुकदमा वापस ले ले नहीं तो शूटरों से तेरा सीना छलनी करवा दूंगा। अपराधिक धमकियों से डरे शहमें पीड़ित ने स्थानीय थाना पुलिस में शिकायती पत्र दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ जान माल की धमकी के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this