Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 451वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 451वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

Published on

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 451वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी सिंह कछवाह ने की, जबकि संचालन शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ केपी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना से किया। उन्होंने कहा- “सरस्वती मां, प्रार्थना, करो कुमति का नाश। अंतःकरण पवित्र कर, करो हृदय में वास।।” इसके बाद उन्होंने एकादशी व्रत के महत्व पर आधारित पंक्तियां प्रस्तुत कीं- “एकादशी व्रत पुत्रदा, शुभ है आज महान। मनवांछित फल पाइए, करके जप-तप-दान।।”
डॉ. सत्य नारायण मिश्र ने काव्य पाठ करते हुए कहा- “राम नाम जपु बावरे, छोड़ जगत-जंजाल। माया बड़ी लुभावनी, करती सदा कमाल।।”
डॉ. शिवसागर साहू ने न्याय व्यवस्था पर अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा- “न्याय प्राप्ति के लिए जरूरी जल्दी वादों का निपटान। अति विलंब से हो जाता है, वादी का भारी नुकसान।।”
प्रदीप कुमार गौड़ ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा- “रील से ज्यादा रोल सुधारो, बड़े लक्ष्य को पाना है। सब मिलकर अपने भारत को, विकसित राष्ट्र बनाना है।।”
आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने 23 अगस्त 2023 को भारत के चंद्र मिशन की सफलता की स्मृति में मुक्तक प्रस्तुत किया- “छुआ चंद्र को चंद्रयान ने, रही यही तारीख महान। गूंज उठा सारे जहान में, भारत का गौरव-गुणगान।।”
उन्होंने प्रेम पर आधारित शेर भी प्रस्तुत किया- “प्यार मिलता है तो मिलता है बिना मांगे ही, मांगने से न कभी प्यार कहीं मिलता है। जिसको वो मिलता है, किस्मत से यहां मिलता है, सबकी चाहत का हसीं फूल नहीं खिलता है।”
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया।

👁 23.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

फतेहपुर:एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, प्रेमनगर में जमकर हंगामा

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में रविवार को बधाई नेग लेने...

चीनी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, त्योहारों से पहले महंगाई की मार

फतेहपुर। त्योहारों के मौके पर चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम...

More like this

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

फतेहपुर:एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, प्रेमनगर में जमकर हंगामा

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में रविवार को बधाई नेग लेने...