Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरश्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता की स्मृति में लगाये...

श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता की स्मृति में लगाये गये वृक्षों का मनाया जन्म दिवस

Published on

फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत महिला वैश्य रत्न से सम्मानित स्व0 ममता गुप्ता के स्मृति में लगाये गये पौधों का श्रीराम राज्याभिषेक मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने बिरषा मुंडा सरस्वती संस्कार विद्यालय चित्रांस नगर में वैदिक रीति रिवाज से जन्म दिवस मनाया। उनके दोनों बेटों ने एक एक वृक्ष मां के नाम तथा समाज के लोगों ने उनकी द्वितीय पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर दो पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने एवं परिवारों में होने वाले आयोजनों में एक एक पौधा रोपित करने का संकल्प लिया जिससे आने वाले समय में प्रकति के प्रकोपों से बचा जा सकें।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त ने विगत वर्ष 16 जुलाई 2024 को अपनी पत्नी श्री रामराज्याभिषेक मंडल की संस्थापिता स्व0 ममता गुप्ता के प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में तीन पौधे विद्यालय में रोपित किये थे। पौधों के प्रथम जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री परिवार द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन करके उनके दीर्घायु होने की कामना की। गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने है। वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ होता है जिससे हमे शुद्व आक्सीजन प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की आवश्यकता है। एक अच्छा और स्वस्थ र्प्यावरण हमे श्रेष्ठ जीवन जीने में महत्वपूर्ण सहयोग करता है। जब हम सांस लेते है तो आक्सीजन ग्रहण करते हैं और जब हम सांस छोडते हैं तो उसके साथ कार्बनडाई आक्साइड छोडते हैं। यह आक्सीजन हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। इससे स्पष्ट है कि हमारी सांस रूपी डोर को वृक्षों ने थामा है। जब तक वृक्ष हैं तभी तक हम जीवित है जिस दिन वृक्ष समाप्त हो जायेंगे उसी दिन पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जायेगा।
परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि पौध लगाने के साथ साथ हमे उनको संरक्षित करने का भी संकल्प लेना होगा। उसके लिये हम सभी को एक एक पौध रोपित करने के बाद उसे संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिये। हमारे लिये सबसे आवश्यक कार्य पर्यावरण का संरक्षण होगा तो हमारा और हमारी आने वाली पीढी का संरक्षण होगा और पेड पौधे आदि लगाने का कार्य हमारे शास्त्रों में विशेष पुण्य का कार्य माना गया है। इस अवसर पर आचार्य विद्यालय के आचार्य राम नारायण गायत्री परिवार के राजदींश यादव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी संजय गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, अरुण जायसवाल, रज्जन गुप्ता, विमल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, आशीष गुप्ता, गीता गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, शिवानी गुप्ता, अंशिका, राजकुमारी, प्रियंका ,अनीता  आदि मौजूद रहे ।

👁 57.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...