Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नहर किनारे मिला, कमर पर जलने...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नहर किनारे मिला, कमर पर जलने के निशान

Published on

रिपोर्ट-नरसिंह मौर्य

फतेहपुर- असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा वार्ड नंबर 4 निवासी 30 वर्षीय राजू यादव पुत्र रामखेलावन यादव का शव प्रेममऊ कटरा के पास निचली गंगा नहर बनी झाल पटरी पर मिला। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और शराब का लती बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजू की कमर पर जलने जैसे चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत संदिग्ध मानी जा रही है। पिता ने बताया कि सुबह असोथर बाजार करने की बात कह निकला था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। राजू की शादी वर्ष 2017 में गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भीरी गांव के राजू यादव की बेटी नीलू से हुई थी। मृतक के परिवार में पत्नी नीलू, एक बेटी हीर, मां बुधरानी और तीन छोटे भाई—शारदा, भीम व सोमदत्त हैं। राजू घर में सबसे बड़ा बेटा था। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने कहा है कि पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...