Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसंविधान गौरव दिवस: युवा संवाद कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों और अधिकारों...

संविधान गौरव दिवस: युवा संवाद कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Published on

फतेहपुर। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अपर्णा सिंह गौतम ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिकों के कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी मार्गदर्शक है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। युवाओं को संविधान का अध्ययन कर उसके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। एक जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर दिया है। आज आवश्यकता है कि युवा संविधान की भावना को समझें और समाज में समरसता, समानता तथा राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करें।
कार्यक्रम की संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने कहा कि संविधान गौरव दिवस युवाओं को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को समझने का अवसर प्रदान करता है। युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधा मौर्य, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिधि तिवारी, सुरेंद्र मौर्या, बृजेश दिवेदी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर संवाद किया।

👁 19.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...

यूरिया उत्पादन में शाहजहांपुर बनेगा बड़ी ताकत, कृभको प्लांट को मिली 12.70 लाख मीट्रिक टन विस्तार की मंजूरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स...

More like this

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...