Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसमस्याओं को लेकर एसई से की मुलाकात-बेहतर आपूर्ति संग उपभोक्ताओं को राहत...

समस्याओं को लेकर एसई से की मुलाकात-बेहतर आपूर्ति संग उपभोक्ताओं को राहत की मांग

Published on

फतेहपुए असोथर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति गत दिनों से बाधित रहने से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं के चलते भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने नवागंतुक एसई अनिल वर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र में डबल ग्रुप की बिजली की मांग की। साथ ही इन दिनों जिले में बाधित चल रही आपूर्ति पर भी मंथन किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने एसई से वार्ता करते हुए कहा कि बीते करीब चार दिनों से असोथर उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। वहीं जिले भर में इन दिनों बिजली की आपूर्ति धड़ाम है जबकि बिजनेस प्लान के तहत करोड़ो रुपये की लागत से काम करवाया जा चुका है। इसके बावजूद जिले की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। बताया कि कई स्थानों पर 33 हजार के हाईटेंशन लाइन के तारों के जर्जर होने से भी खासी परेशानियों का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। उन्होंने असोथर क्षेत्र में किसानों व उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों के बावत डबल ग्रुप की बिजली की मांग की। इतना  ही नहीं असोथर जेई द्वारा उपभोक्ताओं के साथ किए जाने वाले दुर्वव्हार को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। जिस पर एसई ने जल्द ही असोथर क्षेत्र में डबल ग्रुप की आपूर्ति कराए जाने का प्रस्ताव बनाने का आश्वासन देते हुए जेई की जांच कर कार्यवाही कराए जाने का आश्ववासन दिया।

👁 11.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...