Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसमाजवादी साइकिल तिरंगा यात्रा,साइकिल तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सैकड़ों...

समाजवादी साइकिल तिरंगा यात्रा,साइकिल तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सैकड़ों सपाइयों ने लिया हिस्सा

Published on

फतेहपुर अशोथर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को समाजवादी साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा ने किया। प्रेममऊ कटरा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा प्रताप नगर झाल तिराहा, ब्लॉक मुख्यालय, सब्जी मंडी और मुस्लिम मोहल्ले से होते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।
यात्रा में आयोजक सोनू वर्मा, रीता प्रजापति, महेंद्र निषाद और अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने स्वयं साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। साइकिलों पर तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए।
यात्रा के आयोजक सोनू वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सामाजिक भाईचारे का संदेश देना है। समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और देशहित के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है।
सपा नेता महेंद्र निषाद ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से देश को आजादी मिली। तिरंगा हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
रीता प्रजापति ने कहा कि देश की तरक्की के लिए समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलना जरूरी है। स्वतंत्रता दिवस हमें आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष फूलचंद्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता जरूरी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
इस मौके पर रजी खान, मुलायम सिंह यादव, रहीश राइन, कृष्ण कुमार कोरी, चांद कुरैशी, महेश पासी, रामफल यादव, प्रदीप सोनकर सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 44.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...