Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर साइबर कैफे / एजेन्सी/व्यक्ति द्वारा सारथी साफ्टवेयर का किया जा रहा दुरुपयोग...

 साइबर कैफे / एजेन्सी/व्यक्ति द्वारा सारथी साफ्टवेयर का किया जा रहा दुरुपयोग एक के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए ARTO ने थाने में दी तहरीर

Published on

फतेहपुर पुष्पांजलि मित्रा गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), फतेहपुर ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा आम जनता को शिक्षार्थी लाइसेंस हेतु फेसलेश सुविधा के अन्तर्गत ऑन लाइन लर्निंग लाइसेंस आवेदन तथा ऑन लाइन टेस्ट की सुविधा प्रदत्त की गयी है, जिसमें आवेदक को ए०आर०टी०ओ० ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। कतिपय आवेदकों द्वारा साइबर कैफे के माध्यम से भी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस आवेदन किया जाता है। विगत कुछ दिवसों में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कुछ साइबर कैफे / एजेन्सी/व्यक्ति द्वारा सारथी साफ्टवेयर शिक्षार्थी लाइसेंस फेसलेस सुविधा का दुरुपयोग तथा सारथी साफ्टवेयर में सेंधमारी करते हुये आवेदक का नाम व पिता का नाम इत्यादि संबंधित गलत प्रविष्टियां अंकित कर धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसे ही एक मामला पाये जाने पर आवेदक तथा अज्ञात साइबर कैफे / ऐजेन्सी/व्यक्ति के विरूद्ध थाना प्रभारी, साइबर क्राइम सेल, फतेहपुर कार्यालय में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने हेतु तहरीर परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा प्राप्त करा दी गयी है।
    इस घटना की जानकारी सर्व साधारण को दिया जाता है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिये यथा संभव स्वयं अपने मोबाइल / लैपटाप/टैबलेट इत्यादि गजेट से परिवहन विभाग की वेबसाइड https://sarthi.parivahan.gov.in पर जाकर आवेदन करें। यदि किसी आवेदक द्वारा साइबर कैफे में आवेदन फार्म भराया जाता है तो ऐसी दशा में आवेदक साइबर कैफे मे भरे हुये आवेदन पत्र की प्रति निकलवाकर भली-भाँति चेक कर लें, जिससे धोखाधड़ी की स्थिति से बचा जा सके। इस आशय की सूचना सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय की सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गयी है, जिससे लाइसेंस संबंधी आवेदक संज्ञानित हो जाये। आम नागरिकों को सलाह दिया जाता है कि आवेदन पत्र को भली-भाँति पढ़े, चेक करें तभी कार्यवाही पूर्ण मानी जायेगी।

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...