Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 489 करोड़ की परियोजनाओं की...

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 489 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात; नकल माफिया पर सख्त कानून का ऐलान

Published on

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर में आयोजित जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में “देख सपाई, बिटिया घबराई” जैसी स्थिति थी, लेकिन आज माफियाओं के लिए केवल दो ही जगह बची हैं—जेल या जहन्नुम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैफई सिंडीकेट ने युवाओं की नौकरियों पर डाका डाला और नकल माफिया को संरक्षण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत हैं, जो आज युवाओं के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही ऐसा कानून ला रही है, जिसके तहत नकल माफिया को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान होगा। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की सेवाएं भी समाप्त की गईं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं के हित में उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर जनपद को ₹489 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, कानून व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

👁 40.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this