Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीओ कार्यालय का ट्यूबवेल बंद, आवास विकास में गहराया पेयजल संकट; सभासद...

सीओ कार्यालय का ट्यूबवेल बंद, आवास विकास में गहराया पेयजल संकट; सभासद ने डीएम से लगाई गुहार

Published on

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड नंबर-2, आवास विकास कॉलोनी के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सीओ कार्यालय परिसर स्थित ट्यूबवेल बंद होने से उत्पन्न पेयजल संकट का मामला उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को ट्यूबवेल की मोटर निकाले जाने के बाद से अब तक न तो उसकी मरम्मत कराई गई और न ही नई मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल की गई है।
सभासद का कहना है कि ट्यूबवेल बंद होने से आवास विकास और आबूनगर रोड क्षेत्र के लोगों को कई दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से पानी के टैंकर या किसी अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की भी व्यवस्था नहीं की गई, जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। लंबे समय तक ट्यूबवेल बंद रहना और वैकल्पिक व्यवस्था न करना गंभीर लापरवाही है।
सभासद ने मांग की है कि ट्यूबवेल की मोटर तत्काल ठीक कराकर अथवा नई मोटर लगाकर जलापूर्ति शुरू कराई जाए। साथ ही, मरम्मत में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त मोटर एवं आपातकालीन पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। उन्होंने जनहित को देखते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

👁 42.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this