Homeराज्यउत्तर प्रदेशसुबह कमाने गया मजदूर, लौटा मृतक बनकर! फतेहपुर का दर्दनाक हादसा

सुबह कमाने गया मजदूर, लौटा मृतक बनकर! फतेहपुर का दर्दनाक हादसा

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार की सुबह भयानक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक मजदूर की तब जान चली गई, जब लोडर के नीचे दब गया। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे के पास हुई, जहाँ लोडर की चपेट में आने मजदूर का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित सुबह साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था, लेकिन उसका सफर एक भीषण त्रासदी में बदल गया।

सुबह 6 बजे मजदूरी के लिए निकला था

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के फर्सी गांव निवासी मनोज कुमार रैदास (54) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे साइकिल पर सवार होकर घर से मजदूरी के लिए निकला था। इस बीच जैसे ही मनोज सात मील तिराहे के पास पहुंचा तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हाई स्पीड के कारण लोडर पलट गया। हादसे में मजदूर लोडर के नीचे दब गया। जिससे सिर कुचल कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मातम, गाँव में सन्नाटा

हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया है। वह घर का एकमात्र कमाने वाला था, और उसकी अचानक मौत ने जहां परिवार को सदमे में डाल दिया वही इस घटना से गांव में सन्नाटा भी छाया गया है।

पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे का प्रमुख कारण हो सकती है।

क्या होगा अब?

यह घटना एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। क्या ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएँगे? क्या मृतक के परिवार को न्याय और मुआवजा मिलेगा? सवाल तो बहुत हैं, लेकिन जवाब अभी बाकी…

👁 10.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this