Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसोशल मीडिया पर कट्टा लहरा जमा रहा था भौकाल, पुलिस ने किया...

सोशल मीडिया पर कट्टा लहरा जमा रहा था भौकाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

संवाददाता – अनीष रघुवंशी

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मिहुआपुर मजरे रायपुर भसरौल गांव में युवक का कट्टा लहराते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिहुआपुर गांव निवासी अंगद निषाद के 22 वर्षीय पुत्र कुलदीप निषाद ने 315 बोर के देशी तमंचे के साथ फोटो खींच कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। युवक ने देशी तमंचे के साथ फोटो खींच फेसबुक पर धर्मेंद्र कुमार नाम की आईडी पर स्टोरी लगा शेयर कर दी। युवक की देशी तमंचे के साथ फोटो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। फोटो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। हरकत में आई पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। बुधवार की देर रात पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

👁 18.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...