Homeराज्यउत्तर प्रदेशस्कूल पर गिरी आकाशीय बिजली, दो मासूमों की मौत, तीन गंभीर

स्कूल पर गिरी आकाशीय बिजली, दो मासूमों की मौत, तीन गंभीर

Published on

यूपी के सोनभद्र में हाथी नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मदेव पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी के समय अचानक बड़ा हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और रोने-बिलखने की आवाजें गूंज उठीं। जानकारी के अनुसार विद्यालय में छुट्टी होने के बाद बच्चे बाहर निकल रहे थे। उसी समय तेज गर्जन और चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली विद्यालय पर गिरी। इसकी चपेट में आए पांच बच्चे वहीं गिर पड़े। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। कुछ ही देर बाद पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए चोपन सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इधर, चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के मौके से नदारत रहने पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बच्चों के इलाज में देरी हुई। हादसे की खबर पूरे इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और स्कूल परिसर के बाहर जुट गए। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इसकी रोकथाम और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

👁 12.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this