Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वतंत्रता दिवस पर फतेहपुर पुलिस लाइन में शान से फहरा तिरंगा, उत्कृष्ट...

स्वतंत्रता दिवस पर फतेहपुर पुलिस लाइन में शान से फहरा तिरंगा, उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Published on

फतेहपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फतेहपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों और पुलिस चौकियों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की शपथ ली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा देने वाले फतेहपुर पुलिस के पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में गैंगेस्टर सेल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, हथगांव थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, थाना खखरेरू के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी रक्षाराम और डीसीआरबी कार्यालय के आरक्षी प्रांशू शामिल रहे।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के सेवाभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा के लिए थाना असोथर प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र और यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी को सम्मान मिला।
वहीं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए महिला थाना की उपनिरीक्षक आशा पाण्डेय और पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी जवाहिर लाल को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने पुलिस बल में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया।

👁 30.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब मच गया हड़कम्प

Lucknow Kanpur Expressway Scam: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, NHAI अध्यक्ष और […]

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

Mayawati Brahmin Samaj Statement: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ब्राह्मण समाज समेत सभी वर्गों से पार्टी के साथ जुड़े रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बसपा किसी एक जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है, बल्कि उसकी राजनीति ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर आधारित है। मायावती ने यह भी […]

सिर्फ ₹2,000 में लाखों लोगों तक पहुँचाएं अपनी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! 

आप भी मात्र ₹2,000 में 4 फोटो या 1 आकर्षक पोस्टर के साथ स्वतंत्रता...

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अमित शर्मा जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा फतेहपुर

जय हिन्द!आओ मिलकर करें देश का सम्मान। शहीदों के बलिदान से है हिन्दुस्तान महान।...

More like this