Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत “महिला वैश्य रत्न” से सम्मानित स्व. ममता गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शहर के जमालपुर स्थित वृद्धाश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी स्मृति में तीन तथा “मां के नाम” अभियान के तहत उनके दोनों पुत्रों ने दो पौधे लगाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “वृक्ष धरती के गहने हैं, इनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है।”

कार्यक्रम के संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने बताया कि हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन वृक्षों से ही प्राप्त होती है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाने की अपील की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के दौर में वृक्षारोपण किसी वरदान से कम नहीं है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम की प्रबंधक नीतू वर्मानरेंद्र गुप्ता, सभासद शादाब अहमदरामस्वरूप गुप्तावेद प्रकाश गुप्ताचौधरी गुड्डूप्रमोद गुप्ताशेखर कुमारगुड्डू मोदनवालआशीष गुप्ताप्रज्ञा गुप्तासानवी गुप्तानीतीश गुप्ताइच्छा गुप्ताअशोक कुमारउमाशंकर (बीनू) गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

👁 35.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना...

असोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा की पहल धरातल पर, शुरू हुआ सर्वे

फतेहपुर - असोथर नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए...

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली...

असनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

फतेहपुर। असनी गांव के देशी शराब ठेके पर हुए गोलीकांड में हुसेनगंज थाना पुलिस...

More like this