फतेहपुर में होली के पावन पर्व पर एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई, जिसने समाज में ‘अनेकता में एकता’ और ‘भाईचारे’ के संदेश को और गहरा कर दिया।
अवसर था प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष नदीमउद्दीन ‘पप्पू’ जी के सपरिवार आगमन का, जिन्होंने गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष सुजानपुर प्रधान हेमलता पटेल के आवास पर पहुँचकर होली की खुशियाँ साझा कीं। यह मिलन मात्र शिष्टाचार नहीं, बल्कि फतेहपुर की समृद्ध गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण है। जब अबीर और गुलाल के बीच मजहबी दीवारें ढह जाती हैं, तब समाज में प्रेम का वास्तविक रंग चढ़ता है। दोनों वरिष्ठजनों ने सभी जनमानस को होली की असीम शुभकामनाएं भी प्रेषित की |
Trending Now
होली के रंगों में घुला गंगा-जमुनी तहजीब का गुलाल: एक मिसाल
👁 18.2K views








