यूपी के आगरा में विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल की दीवानगी एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखाई दी। संयुक्त राष्ट्र को सैन्य योगदान देने वाले 32 देशों के सेना प्रमुखों ने ताजमहल का दीदार किया। ये शीर्ष सैन्य अधिकारी एक विशेष विमान से आगरा पहुंचे और करीब एक घंटे तक इस संगमरमरी स्मारक की सुंदरता को निहारा।दिल्ली में चल रहे 3 दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेने भारत आए इन सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल की भव्यता की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर, सीआईएसएफ (CISF) के सीनियर कमांडेंट वी.के. दुबे और वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने विदेशी सैन्य प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
करीब 200 सदस्यीय इस दल में कई अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल थे, जिन्होंने प्रेम के इस प्रतीक की बेजोड़ वास्तुकला और शिल्पकारी को करीब से देखा और उसकी सराहना की। शीर्ष सैन्य अधिकारियों के इस दौरे से आगरा और ताजमहल एक बार फिर वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन गया ।
Trending Now
32 देशों के सेना प्रमुखों ने किया ताजमहल का दीदार, SCO समिट के दौरान दिखी विश्व स्मारक की दीवानगी ।
👁 9.7K views







