, फतेहपुर। तहसील के करीब 15 किलोमीटर में फैले महन्ना ऊसर क्षेत्र में एक बड़ी आदर्श गौशाला की स्थापना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। यह पहल न केवल अन्ना गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान बनेगी, बल्कि ग्रामीण आजीविका के नए रास्ते भी खोलेगी। प्रस्तावित गौशाला में हजारों गायों के संरक्षण की व्यवस्था होगी। साथ ही, दूध, गोमूत्र और गोबर आधारित उत्पादों की प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने की योजना है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को अन्ना पशुओं से राहत मिलेगी। बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने बताया कि महन्ना ऊसर क्षेत्र में भूमि उपलब्ध है, जिसे विकसित कर प्रदेश की सबसे बड़ी और आदर्श गौशाला बनाई जा सकती है। इस मॉडल को आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में गौशाला निर्माण की दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि फतेहपुर के किसान, पशु व युवा तीनों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस गौशाला के लिए शासन और प्रशासन से मांग करेंगे।
Trending Now
महन्ना ऊसर की आदर्श गौशाला अन्ना गौवंशों से दिलाएगी निजात – ग्रामीण आजीविका के नए रास्ते भी खोलेगी।






