Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : पंचायती राज विभाग की पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर महाराष्ट्र...

फतेहपुर : पंचायती राज विभाग की पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर महाराष्ट्र पहुंचीं फतेहपुर से चयनित प्रधान हेमलता पटेल महाराष्ट्र की मॉडल पंचायतों का होगा हाई प्रोफाइल अध्ययन,29 सदस्यीय टीम में शामिल पंचायती राज विभाग के अधिकारी और प्रदेश से चयनित ग्राम प्रधान करेंगे पंचायतों का दौरा

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा ‘ड्रीम टीम’ में चयनित किया गया था जिसके उपरांत प्रधान हेमलता पटेल को महाराष्ट्र में मॉडल पंचायतों का अध्ययन करने के लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया आज सात दिसंबर को हवाई यात्रा पूरी कर हेमलता पटेल महाराष्ट्र पहुंच चुकी हैं और इस बहुउद्देशीय एक्पोजर विजिट में प्रतिभाग कर रही हैं फतेहपुर सहित विभिन्न जनपदों के चयनित ग्राम प्रधानों और 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की यह टीम हवाई यात्रा पूरी कर 7 दिसंबर को महाराष्ट्र पहुंची दल का नेतृत्व झांसी के डिप्टी डायरेक्टर (पंचायत) अजय आनंद सरोज कर रहे हैं स्टेट कंसल्टेंट रवींद्र कुमार भी विजिट से जुड़े हुए हैं टीम महाराष्ट्र के सफल पंचायत मॉडल, डिजिटल गवर्नेंस, स्वच्छता मिशन और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का जमीनी अध्ययन करेगी। इस अध्ययन का मुख्य लक्ष्य इन सफल मॉडलों को उत्तर प्रदेश की पंचायतों में भी लागू करना है, ताकि ग्रामीण विकास को गति मिल सके। फतेहपुर जिले से चयनित ग्राम प्रधान हेमलता पटेल लखनऊ एयरपोर्ट से टीम के साथ मुंबई के लिए उड़ान भरी और सुबह 8 बजे पुणे स्थित यशवंतराव चव्हाण अकादमी ऑफ़ डेवलपमेंट ऐडमिनिस्ट्रेशन कैंपस में पहुंचीं जहां प्रधान हेमलता पटेल का भव्य स्वागत किया गया यह दौरा प्रदेश की पंचायतों को नई दिशा देने और विकास की राह पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हेमलता पटेल बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनके कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय, सरकारी मॉडल इंटर कॉलेज और प्राइमरी स्कूल का निर्माण कार्य शामिल रहा है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाने और जन स्वास्थ्य व सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उन्हें नई दिल्ली और लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है जिससे फतेहपुर जनपद का नाम भी रौशन हुआ है । प्रधान हेमलता पटेल ने कहा कि एक्सपोजर विजिट में महाराष्ट्र की मॉडल पंचायतों के में लागू विभिन्न नवाचार के तरीकों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में समग्र जानकारी हासिल कर जो भी अनुभव प्राप्त होंगे गांव में बड़े बदलाव लाने की दिशा में कार्य करेंगी तथा जनता को जमीनी रूप से बेहतर सुविधाएं मिले यही हमारा लक्ष्य है |

👁 13.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

फतेहपुर: कार की टक्कर से युवक की मौत, पूर्व सैनिक उत्थान समिति ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान समिति के महासचिव फूल सिंह लोधी के पुत्र योगेंद्र लोधी...

More like this