Homeराज्यउत्तर प्रदेशबड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी...

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

Published on

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का निवासी है।

ATS के अनुसार नबील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था। उस पर युवाओं को आतंकी विचारधारा से जोड़ने का आरोप है। नबील अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट की विचारधारा से प्रभावित बताया गया है। उसने व्हाट्सऐप पर “ला गालिब-इल्लल्लाह” नाम का ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप के जरिए युवाओं को मुजाहिद बनने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। ग्रुप में जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान, ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था।

जांच में सामने आया कि नबील ने ग्रुप में जिहाद करने के 44 तरीके नाम की किताब शेयर की थी। इस किताब को AQIS के पूर्व प्रमुख आतंकी मौलाना आसिम उमर से जुड़ा बताया गया है। इसके अलावा तीसरी जंग-ए-अजीम और दज्जाल किताब भी साझा की गई। आरोपी के मोबाइल से ‘Flames of War’ जैसे अन्य व्हाट्सऐप ग्रुपों से जुड़ाव की जानकारी मिली, जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत कई देशों के लोग जुड़े हुए थे।

ATS का दावा है कि नबील दूसरे देशों में जाकर ट्रेनिंग लेने की योजना बना रहा था। पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश में ट्रेनिंग तथा बम बनाने संबंधी योजना का भी खुलासा हुआ है। बम बनाने की विधि और पोटैशियम नाइट्रेट हासिल करने से जुड़ी बातचीत भी मिली। आरोपी पर साथियों के साथ मिलकर भारत में गजवा-ए-हिंद की योजना बनाने का आरोप है।

नबील के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

👁 3.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

फतेहपुर: कार की टक्कर से युवक की मौत, पूर्व सैनिक उत्थान समिति ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान समिति के महासचिव फूल सिंह लोधी के पुत्र योगेंद्र लोधी...

More like this