Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया को जान से मारने और गोली से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। थाना हथगांव पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को हथगांव निवासी गणेशी साहू ने थाना हथगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फेसबुक अकाउंट “Dhram Veer” से पूर्व विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया के खिलाफ जान से मारने और गोली से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप भी लगाया गया था। मामले में थाना हथगांव में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी और अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की तलाश शुरू की गई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची। 13 सितंबर को सर्विलांस टीम के सहयोग से धर्मवीर सिंह को निजामपुर, जनपद नारनौल, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने गांव में रास्ते और नाली को लेकर विवाद तथा विकास कार्य और सरकारी लाभ नहीं मिलने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर उसने फेसबुक अकाउंट से पूर्व विधायक के खिलाफ धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

👁 33K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

फतेहपुर: कार की टक्कर से युवक की मौत, पूर्व सैनिक उत्थान समिति ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान समिति के महासचिव फूल सिंह लोधी के पुत्र योगेंद्र लोधी...

More like this