Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur-अकीदत के साथ मनाया गया हजरत सरवर सुल्तान शाह का दो दिवसीय...

Fatehpur-अकीदत के साथ मनाया गया हजरत सरवर सुल्तान शाह का दो दिवसीय उर्स

Published on

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है यह मजार

उर्स में उमड़ी भीड़
दुकानों में खरीदारी करते लोग

दो दिवसीय उर्स में आते हैं लाखों श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि वा सभी धर्म के समाजसेवी 

रिपोर्ट -रवि श्रीवास्तव

फतेहपुर। जिले के  विकासखंड देवमई के शकूराबाद ग्राम में रिंद नदी के किनारे स्थित हजरत सरवर सुल्तान शाह रहमतुल्ला अलैह की मजरे पाक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय उर्स वा मेला बड़ी शान शौकत वा अकीदतो मोहब्बत के साथ संपन्न हो गया जिसमें मुल्क के कोने-कोने से आए मशहूर कव्वालो ने अपने-अपने कलाम पेश किया वहीं  पूरी रात कव्वाली का लुत्फ उठाया । बताते चलें कि हजरत ए सरवर  सुल्तान शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्शे  मुबारक एक और 19 वा 20 अप्रैल को होना सुनिश्चित हुआ था। इस उर्स के मौके पर तमाम जायरीन वा अकीदतमांदो  ने आकर जहां मजार पर माथा टेक कर अपनी मन्नतें मांगी वही तमाम ऐसे अकीदत मंद थे कि जिनके मन्नते पूरी होने की वजह से वह बाबा के दर पर हाजिरी देने की गरज से हाजिर हुए थे । इस दो दिवसीय उर्स में जहानाबाद से गागर चलकर मजार ए पाक तक पहुंचाई गई इसके बाद कुरान की तिलावत के बाद महफिल शमां में पहले दिन अमजद अमरोहा एवं सारिका काजिम नागपुर ने नबी और वालियों की शान में कव्वाली गा कर सुनने वालो को मंत्र मुग्ध कर दिया
वही दूसरी तरफ रात दिल्ली की सरजमीं से तशरीफ लाए इंटरनेशनल कव्वाल चंद कादरी ने अपने कलामों से लोगों को झूमने पे मजबूर कर दिए उनकी गया कलम हम इश्क़ मुहब्बत वाले है ख्वाजा की निस्बत वाले है । वहीं उनके द्वारा देश की शान में पढ़ा गया कलम जान जाए वतन के लिए ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया वही मेले में  महिलाओं के लिए लगे मीना बाजार में महिलाओं ने जहां गृहस्थी के सामान ज्वेलरी चूड़ी कंगन करकारी खिलौने एवं सौंदर्य प्रसाधन आदि की खरीदारी करी वहीं पर बच्चों ने खिलौने  की खरीदारी रात भर की तथा दूसरी तरफ लगे झूलों पर भी लोगों ने झूठों का आनंद उठाया मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगे बकेवर थाना अध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ पूरी तरह से व्यवस्था को चाक चौबंद रखा एवं मेले में अराजक तत्वों के हौसलों को पस्त रखा ।जहां उनके कार्य कलापों से खुश हो मेला कमेटी ने थाना प्रभारी को स्टेज से फूल मालाओं से सम्मानित किया गया ।वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद थाना अध्यक्ष  सतपाल सिंह भी अपने हमराहियों के साथ इस मेले की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आए  चप्पे चप्पे पर पुलिस के नौजवानों को देखकर अराजक तत्वों के हौसले पस्त रहे । एवं मेला पूरी आन बान और शान के साथ दोनों रातों में अपनी शान वा शौकत के हिसाब से बुलंदियों पर परवान चढ़ता रहा मेले में जहां एक तरफ लाखों की भीड़ ने आकर बाबा के दीदार किया वहीं तमाम पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी बाबा की मजार पर माथा टेकने के लिए हाजिर हुए  जहानाबाद के नगर अध्यक्ष सैयद आबिद हसन तथा अन्य तमाम अन्य पार्टी के नेताओं एवं समाजसेवियों ने माथा टेक मन्नतें मांगी और उर्स में मेले और कव्वाली दोनों का लुत्फ उठाया वहीं कमेटी के अरकींन भी पूरे शिद्दत के साथ उर्स को कामयाब बनाने में लग रहे । जिनमें खास तौर से मेला कमेटी संरक्षक मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू सेठ एवं मेला कमेटी अध्यक्ष आयाज अहमद उर्फ अच्छे ड्राइवर डॉक्टर ,शमशाद सिद्दीकी सेक्रेटरी ,भूरे अनाउंसर,भोला मंसूरी , जिब्रील मंसूरी , इदरीश सिद्दीकी , आफताब आलम , इरफान कुरैशी , फकीरे रायन , अजमन , आदि तमाम मेला के वॉलंटर हजरात मेले  को कामयाब बनाने के लिए रात दिन मेहनत करते रहे । और यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि रिंद नदी के किनारे बसे सुनसान जंगल में इतना बड़ा उर्स पूरी कामयाबी के साथ पुरसुकून माहौल में संपन्न हुआ ।

👁 4.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...