फतेहपुर-भारतीय किसान यूनियन (आरा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल द्वारा चलाई जा रही मुहिम की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के भी बच्चें प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं जहां पर उनका आर्थिक उत्पीड़न होता है,इस लिए अब इस मुहिम में किसान यूनियन का समर्थन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है!राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आगामी 09 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का घेराव किया जाएगा,अधिकारयों के शह पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा जिले के अभिवावकों का आर्थिक शोषण नहीं होने दिया जाएगा!
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र ने किसान यूनियन आरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमारी मुहिम और तेज होगी और हमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल द्वारा जो प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ यह मुहिम चलाई जा रही है।








