Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारत हिंदू महासभा तथा श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की बैठक...

अखिल भारत हिंदू महासभा तथा श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की बैठक में बनी रणनीति13 व 14 मार्च को होगा भव्य रामलीला सभी को दी गई जिम्मेदारी।

Published on

फतेहपुर 16 फरवरी अखिल भारत हिंदू महासभा तथा श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से दिनांक 13 और 14 मार्च को 22 वां वार्षिक उत्सव विशाल धनुष यज्ञ आयोजन दो दिवसीय रामलीला के आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक रामलीला के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से जुटकर प्रचार प्रसार करके धर्म की ध्वजा को फहराना है। उन्होंने कहा कि श्री राम की भूमिका में श्री राम दत्त जी बांदा अतर्रा, श्री लक्ष्मण की भूमिका में श्री आनंद अवस्थी कानपुर, श्री परशुराम की भूमिका में श्री राम बाबू द्विवेदी मयंक जी बिल्हौर कानपुर, व्यास पीठ पर श्री विनय तिवारी कानपुर श्री सुशील सिंह जी चित्रकूट, वक कमलाकांत त्रिपाठी दीनदयाल कानपुर आदि प्रमुख अभिनेता गण पधार रहे हैं। दिनांक 13 मार्च को श्री गणेश वंदना श्री राम हनुमान मिलन, श्री राम सुग्रीव मित्रता, श्री बाली वध सीता खोज तथा लंका दहन एवं दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जनपद के वरिष्ठ रामलीला अभिनेताओं तथा समाज सेवियों का सम्मान, संध्या बंनदन, जनक दरबार सीता विलाप, श्री राम जानकी विवाह श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद तथा श्री राम विलाप आदि का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, करण सिंह पटेल, ब्रहेश उर्फ गोरे तिवारी, शिवाकांत तिवारी, संतोष नेता मूलचंद गुप्ता, दीपक यादव, प्रांजुल मणि, संगीता गुप्ता नीलम यादव सुधा सिंह आज लोग उपस्थित थे

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...