Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति ने...

पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जताया आभार

Published on

नई दिल्ली,। भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों की सेवा का एक बड़ा अवसर है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस नियुक्ति को उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

👁 112.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this