Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलिटिल्स बगिया सिविल लाइन फतेहपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी...

लिटिल्स बगिया सिविल लाइन फतेहपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Published on

फतेहपुर। दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को लिटिल्स बगिया सिविल लाइन, फतेहपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आदित्य पटेल (डिप्टी डायरेक्टर, डिसिप्लिन एंड विजिलेंस, MES, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस) उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक श्री अतुल सिंह सचान एवं प्रबंधिका श्रीमती नेहा सिंह सचान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री आदित्य पटेल एवं प्रबंधिका श्रीमती नेहा सिंह सचान द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह उत्साह, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

👁 101.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this