फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 65 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
इन विकास कार्यों के तहत नसीपीर, अस्ती, आवास विकास और चौधराना क्षेत्रों में तीन सीसी मार्गों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण और पीलू तले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर के अन्य वार्डों में भी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अखिलेश, विवेक, शादाब, दीपक मौर्य सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।






