Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना, गैस किल्लत से लेकर बंगाल...

राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना, गैस किल्लत से लेकर बंगाल चुनाव तक उठाए सवाल

Published on

फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रसोई गैस की कथित किल्लत, बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान और बंगाल चुनाव को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

टिकैत ने कहा कि देश में तेल और गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि सरकार ने अपने लोगों के माध्यम से कृत्रिम किल्लत पैदा कर ब्लैक मार्केटिंग को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता को महंगाई और संकट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।

बंगाल चुनाव पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल को जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर बांटा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की नजदीकी और चुनावी माहौल को देखते हुए ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है, लेकिन वहां ममता बनर्जी मजबूत स्थिति में हैं।

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। उन्होंने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की।

इस दौरान टिकैत ने एक साल पहले अखरी गांव में हुई घटना को भी याद किया, जहां टिकैत गुट के किसान नेता समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। टिकैत ने कहा कि जो मुआवजा दिया गया है, वह बेहद कम है और पीड़ित परिवारों के साथ न्याय नहीं हुआ है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व सुरक्षा दी जाए।

👁 39K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बार एसोसिएशन चुनाव: प्रत्याशी मैदान में, अधिवक्ताओं से जोर-शोर से मांगा जा रहा समर्थन

फतेहपुर। बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई...

ब्रेकिंग फतेहपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4.27 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

फतेहपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए...

फतेहपुर: मोटर मैकेनिक का बेटा बना लेफ्टिनेंट, मेहनत और लगन से रचा इतिहास

फतेहपुर जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक साधारण परिवार के...

ब्रेकिंग फतेहपुर: DIOS लिपिक सोसाइटी मामले में सिंचाई विभाग का कर्मचारी भी रडार पर

फतेहपुर जिले में चर्चित DIOS लिपिक सोसाइटी मामले में अब एक नया मोड़ सामने...

More like this