Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपीएनजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

पीएनजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

Published on

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक पीएनजी गैस की पाइपलाइन में लीकेज हो गया। रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइपलाइन से गैस तेजी से निकलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए गैस लीकेज पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

वहीं, संबंधित कंपनी के इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे और तकनीकी जांच कर लीकेज को पूरी तरह से ठीक किया। अधिकारियों के अनुसार पीएनजी गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है, ऐसे में समय रहते नियंत्रण न किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस लीकेज जैसी स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें और सतर्क रहें।

👁 62.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this