Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरBreaking-Fatehpur  बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा

Breaking-Fatehpur  बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा

Published on

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर में दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मनचले युवक ने बीच सड़क पर एक लड़की के साथ सरेआम छेड़खानी की।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने न केवल लड़की पर छींटाकशी की, बल्कि उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश भी करता रहा। इस दौरान पीड़िता बीच सड़क पर “छोड़ो-छोड़ो” कहकर मदद के लिए चीखती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

घटना आबूनगर चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद आसपास मौजूद भीड़ में से किसी ने भी तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया।

इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और लोगों की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

👁 142K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक...

‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में होगी विदाई

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...

‘हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम को अच्छा बताते थे, शादी का झांसा देकर किया शोषण’, पीड़िता बोली- हैवानों की तरह नोचा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार...

More like this