Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरब्रेकिंग फतेहपुर: ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार...

ब्रेकिंग फतेहपुर: ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Published on

फतेहपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना थरियांव क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग के पास पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर जीशान खान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जीशान के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीशान खान पर फतेहपुर और कौशांबी जिलों में कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इस मुठभेड़ को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधी था और कई वारदातों में शामिल रहा है।

 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

👁 98.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this