Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरब्रेकिंग-फतेहपुर: रेडक्रॉस भवन उद्घाटन में डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला, किसानों...

ब्रेकिंग-फतेहपुर: रेडक्रॉस भवन उद्घाटन में डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला, किसानों को राहत का भरोसा

Published on

फतेहपुर में आज रेडक्रॉस सोसाइटी के नए भवन के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और सरकार की योजनाओं व तैयारियों को लेकर बड़े बयान दिए।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दल महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि विपक्ष सिर्फ खाई खींचने का काम कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग पहले दंगे कराने का काम करते थे, वही आज सत्ता मांग रहे हैं। सपा मुखिया के पास अब कुछ बचा नहीं है, वे सैफई में बैठकर केवल तमाशा देख रहे हैं।”

पंचायत चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि अदालत में मामला निपटते ही समय पर चुनाव कराए जाएंगे और प्रशासन इसकी पूरी तैयारी कर चुका है।

वहीं, किसानों को लेकर सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में तुरंत राहत दी जाएगी और जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनकी जल्द भरपाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जहां-जहां किसानों को नुकसान हुआ है, वहां सरकार हर संभव मदद और मुआवजा उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, और उद्घाटन के बाद जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

👁 86.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this