Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: “बेटी शिक्षा अभियान–अब डिजिटल हुई उड़ान” जागरूकता कार्यक्रम का समापन

फतेहपुर: “बेटी शिक्षा अभियान–अब डिजिटल हुई उड़ान” जागरूकता कार्यक्रम का समापन

Published on

फतेहपुर, 11 अप्रैल। फोरम फॉर एडवांसिंग वुमेन्स एजेंडा (फावा) एवं वात्सल्य लखनऊ के सहयोग से नेहरू युवा संगठन-टीसी, फतेहपुर द्वारा संचालित “बेटी शिक्षा अभियान–अब डिजिटल हुई उड़ान” विषयक दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन विकास खंड भिटौरा के ग्राम सकूलपुर में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ के माध्यम से समुदाय एवं किशोरी बालिकाओं को शिक्षा और डिजिटल साक्षरता का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर भिटौरा, दिप्ती रिछारिया ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए डिजिटल जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल माध्यम से उन्हें नई-नई जानकारी, देश-विदेश की खबरें, शिक्षा में नवाचार, रोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं तक पहुंच और बैंकिंग लेन-देन में सुविधा मिलती है। हालांकि, उन्होंने यह भी आगाह किया कि डिजिटल संसाधनों के दुरुपयोग से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में थाना हुसेनगंज के पुलिस बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक ने साइबर सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों और समुदाय को सलाह दी कि वे अनजान व्यक्तियों के फोन, वीडियो या व्हाट्सएप कॉल से सतर्क रहें, निजी एवं संवेदनशील तस्वीरें साझा न करें, सोशल मीडिया प्रोफाइल को सुरक्षित रखें, किसी भी अनजान लिंक को न खोलें और अपरिचित व्यक्तियों के साथ मोबाइल नंबर साझा करने से बचें। साथ ही, नियमित रूप से पासवर्ड बदलने, सरल पासवर्ड (जैसे जन्मतिथि या मोबाइल नंबर) से बचने और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।

इस दस दिवसीय कार्यक्रम के दौरान डिजिटल साथी का चयन एवं प्रशिक्षण, सामुदायिक बैठकें, घर-घर संपर्क अभियान, सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से डिजिटल फायदे और जोखिमों की जानकारी, हस्ताक्षर अभियान, पंपलेट वितरण, सोशल मीडिया गेम, जागरूकता रैली और प्रचार रथ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह अभियान विकास खंड भिटौरा के सरैला, सकूलपुर, सातमील, हुसेनगंज एवं अरबपुर गांवों में संचालित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद साहू, समन्वयक रंजना, सहयोगी सुधांशू द्विवेदी, सलमा खान और नसरीन सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

👁 48.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this