Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदेवरिया में गरजे सीएम योगी, बोले- “जिन्हें हिंदी नहीं आती वही कहते...

देवरिया में गरजे सीएम योगी, बोले- “जिन्हें हिंदी नहीं आती वही कहते हैं योगी जी जय श्रीराम”

Published on

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित भीमपुर गौरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 655.45 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में 538.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 116.54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 8 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल रहा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत जिले के सभी विधायक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में नए भारत का दर्शन हो रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “2017 के पहले जनपदों में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की स्थिति थी। चेहरा देखकर योजनाएं चलती थीं। न बेटियां सुरक्षित थीं और न व्यापारी। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल था।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान देश और दुनिया में बदल चुकी है। उन्होंने कहा, “आज आप कहीं भी जाइए, लोग सम्मान करते हैं। जिन्हें हिंदी नहीं आती है वही बोलते हैं— योगी जी, जय श्रीराम।”

उन्होंने आगे कहा कि पहले लोग उत्तर प्रदेश के नाम पर पीछे हट जाते थे, लेकिन अब लोग यूपी के लोगों से बात करने और उन्हें गले लगाने के लिए उत्साहित रहते हैं।

👁 17.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल: मायावती-कांग्रेस समीकरण और अखिलेश का 403 सीटों पर फोकस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो...

हिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में ड्रेस कोड जरूरी

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड...

असोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में पर्यावरण पर संकट

रिपोर्ट-नर्सिंग मौर्य असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी...

पुलिस संरक्षण में बेसंडी गांव में बिक रही अवैध शराब! वीडियो साक्ष्य होने का दावा, जांच के आदेश

रिपोर्ट नरसिंह मौर्य असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला...

More like this