Homeराज्यउत्तर प्रदेशइनपुट न देने पर एसओजी-इंटेलिजेंस टीम पर गिरी गाज, प्रदेश भर में...

इनपुट न देने पर एसओजी-इंटेलिजेंस टीम पर गिरी गाज, प्रदेश भर में चर्चा फतेहपुर SP का सख्त रुख, पूरी खुफिया टीम एक आदेश में हटाई गई

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए एसओजी और इंटेलिजेंस विंग की पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे प्रदेश में इस फैसले की चर्चा हो रही है।

जारी आदेश के अनुसार एसओजी और इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात कुल 15 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षी स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट किया कि संबंधित टीम लंबे समय से कोई प्रभावी इनपुट नहीं दे पा रही थी, जिसके चलते अपराध नियंत्रण और खुफिया तंत्र कमजोर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह सख्त कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में जिले में कई बड़ी घटनाओं के बावजूद एसओजी और इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से कोई ठोस सूचना या खुलासा सामने नहीं आया था। पुलिस कप्तान ने कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए पूरी टीम को हटाकर नए सिरे से व्यवस्था मजबूत करने का संकेत दिया है।

सूत्रों के मुताबिक विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि टीम अपेक्षित स्तर पर काम नहीं कर रही थी। इसके बाद एसपी ने बिना देरी किए एक साथ पूरी यूनिट पर कार्रवाई कर दी। पुलिस महकमे में इसे अब तक की सबसे बड़ी लाइन हाजिर कार्रवाई माना जा रहा है।

इस फैसले के बाद अन्य शाखाओं में भी सतर्कता बढ़ गई है और पुलिस कर्मियों के बीच जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कार्य में लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

👁 24.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खेत में मिला ग्राम प्रधान की मां का शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के किशोई गांव में उस समय हड़कंप मच...

फतेहपुर में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के 8 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन गांव में उस समय अफरा-तफरी...

फतेहपुर में गोकशी से सनसनी, गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश

फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आने के बाद...

खागा नगर पंचायत में 7 करोड़ के टेंडरों पर घमासान “टेंडर बंद, अंदरखाने अनुबंध चालू!” — चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप एडवांस...

फतेहपुर/खागा। नगर पंचायत खागा में करीब 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के टेंडरों को...

More like this