Homeराज्यउत्तर प्रदेशCM योगी को अखिलेश का तीखा जवाब, कहा- अगले चुनाव में जनता...

CM योगी को अखिलेश का तीखा जवाब, कहा- अगले चुनाव में जनता BJP को अच्छे से धो-पटक कर हमेशा के लिए सुखा देगी

Published on

बिजली कटौती (Power Cuts) की समस्या पर उत्तर प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। यूपी में बिजली कटौती की समस्या (Power Cuts Problem) पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। CM योगी ने बीते दिन बिजली कटौती की समस्या पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी (CM Yogi) को करारा जवाब दिया है।

अखिलेश बोले- जनतना BJP को धो-पटककर सुखा देगी

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीएम योगी को करारा जवाब दिया है। अखिलेश ने ‘X’ पर लिखा- शुक्र है उत्तर प्रदेश के ‘असफल मुख्यमंत्री’ ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्ली वालों के भेजे हुए दूत की साजिश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं।

अखिलेश ने आगे लिखा- अगर मंत्री आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं। भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर PAC लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा

CM योगी ने बयान पर अखिलेश ने दिया जवाब

अखिलेश यादव ने बिजली की समस्या को लेकर दिए गए सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, सीएम योगी ने कहा था- जिनके शासन में सप्ताह के हिसाब से बिजली मिलती थी, जिनके समय में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे। अब वे भी ऊर्जा संकट पर सवाल उठा रहे हैं।

सीएम योगी ने दावा किया कि सपा के शासन में ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभावपूर्ण बिजली वितरण होता था। CM योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। पिछले वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं और नई परियोजनाओं के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है

CM ने अखिलेश के पोस्ट पर दिया था बयान

UP में बिजली कटौती की समस्या पर अखिलेश यादव ने ‘X’ पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश में असहनीय ‘महा विद्युत आपदा’ की वजह से लगातार बढ़ते आक्रोश से बचने के लिए भयभीत भाजपाई विधायक-सांसद दिखावटी चिट्ठी के रूप में जिस ‘कागजी कवच’ से खुद को बचाना चाह रहे हैं, वो चिट्ठी दरअसल अपनी सरकार को लिखा कोई ‘जन हित का पत्र’ नहीं है, बल्कि भाजपा रूपी डूबते जहाज को छोड़कर विपक्ष से आगामी चुनावों में टिकट पाने के लिए आवेदन पत्र है।

👁 17K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this