Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमंत्री के नाम की धौंस दिखाना पड़ा भारी, डीएम के आदेश पर...

मंत्री के नाम की धौंस दिखाना पड़ा भारी, डीएम के आदेश पर अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज,अब जोनिहा के डॉक्टर बंगाली की बारी 

Published on

फतेहपुर। जिले में चल रहे स्वास्थ्य संस्थानों के विशेष जांच अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बिंदकी बस स्टॉप स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कुछ ऐसी ही कारस्तानी का मामला जोनिहा के एक बंगाली डॉक्टर का भी सामने आया जिसको सफेद पोश नेताओ का आशीर्वाद है। सूत्र बताते है कि यह भी किसी भी दिन कार्यवाई के दायरे में आ सकते है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर की जांच की थी। इसके बाद सामने आई शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को डिप्टी सीएमओ पी.के. सिंह, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की तथा आवश्यक मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर सेंटर को सीज कर दिया।

बताया जा रहा है कि सेंटर संचालक पर अधिकारियों के सामने मंत्री राकेश सचान का नाम लेकर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप भी लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी लैब की गहन जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के निजी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य बिंदु

डीएम के आदेश पर अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

डिप्टी सीएमओ, तहसीलदार और सीओ की संयुक्त कार्रवाई

शनिवार को भी हुई थी जांच

मंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने का आरोप

जिलेभर में स्वास्थ्य संस्थानों की जांच जारी

कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप

👁 121.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this