फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मनचले युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने थाने के भीतर ही आरोपियों की जमकर खबर ली और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक अपनी छोटी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पार्क घूमने आया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और छोटी बहन के सामने ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के हिकमतउल्ला पार्क के पास का है, जहां कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






