Homeराज्यउत्तर प्रदेशRam Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी...

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो–,

Published on

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले पर सिसायी हलचल बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा बयान दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर में हुए गबन की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चढ़ावा गबन मामले पर अखिलेश का बड़ा बयान

राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या? चढ़ावे से बात चंदे तक पहुंची और चंदे से जमीन तक…जमीन से अति बहुमूल्य अरबों रुपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।

अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को आधार बनाकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने ‘X’ पोस्ट पर आगे लिखा कि भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की KYC कराई जाए। अयोध्या के इस ‘महापाप-महाघोटाले’ के पीछे कौन सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है? इसकी गहरी पड़ताल हो। अखिलेश यादव के इन बयानों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Akhilesh Yadav 'X' Post

शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो

राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले की जांच SIT कर रही है। इस मामले पर वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिवपाल यादव ने कहा- राम मंदिर में भारी गबन हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। SIT की कार्रवाई के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

गहन जांच कर रही SIT

अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच SIT ने शुरू कर दी है। SIT टीम सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या पहुंची थी। अयोध्या पहुंच कर जांच टीम ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की। सबसे पहले SIT ने दानपात्र देखा, जिसमें भक्त रुपए डालते हैं। इसके बाद दान की गिनती के बारे में जानकारी जुटाई। SIT के सदस्यों ने दानपात्र को रखने वाली सुरक्षित जगह का भी निरीक्षण किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं।

👁 24.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this