Homeराज्यउत्तर प्रदेशCM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

Published on

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजभर के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है।

राजभर के बयान पर अखिलेश का पलटवार

UP के मंत्री OP राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा- दाना और गाना कब तक चलेगा, यह अफसाना? अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा इसी तरीके से काम करती है। भाजपा कई दलों को तोड़ चुकी है।

उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सपा के कई विधायक, राज्यसभा MLC तोड़े थे। उन्हें क्या स्वार्थ रहा होगा? क्या लालच रहा होगा? क्या डर रहा होगा, जो डर जाएगा और अपना दल छोड़कर चला जाएगा। अगर भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। मुकाबला करने के लिए सपा तैयार है।

सपा नेता बोले- राजभर दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति

मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि मंत्री ओपी राजभर दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति हैं। उनके बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वे सिर्फ मंत्री बने रहने के लिए बयान देते हैं। रविदास मेहरोत्रा ने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी का एक भी नेता भाजपा में नहीं जाएगा।

सपा नेता ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को अखिलेश यादव के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश करे और CBI-ED का दुरुपयोग करे, हमारी पार्टी का कोई भी नेता किसी अन्य पार्टी में नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

ओम प्रकाश राजभर ने दलबदल की राजनीति का जिक्र करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से भी बड़ा बदलाव उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और समाजवादी पार्टी के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं।

राजभर ने रामगोपाल यादव की केंद्रीय गृह मंत्री से कथित मुलाकात को भी संभावित राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा। इसके अलावा उन्होंने कहा- जब कोई बिकने को तैयार होता है, तभी लोग उसे खरीदते हैं। अपना ध्यान सिर्फ महाराष्ट्र पर केंद्रित न करें, अब उत्तर प्रदेश की बारी है।

राजभर बोले- राम गोपाल बताएं उन्होंने पत्र में क्या लिखा?

राजभर ने आगे कहा- क्या आपने नहीं देखा कि राम गोपाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि ये नाम हैं, इन्हें बुलाइए और अपने साथ ले जाइए, लेकिन हमें सुरक्षित रखिए। राम गोपाल को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने पत्र में क्या लिखा है? CBI ने खनन से जुड़े एक मामले में अखिलेश का नाम लिया है। क्या गोमती नदी तट मामले में कोई जेल गया?

👁 50.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this