Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसाड़ी में योग कर महिलाओं ने दिया फिटनेस का संदेश, सुजानपुर के...

साड़ी में योग कर महिलाओं ने दिया फिटनेस का संदेश, सुजानपुर के ओपन जिम में हुआ भव्य योगाभ्यास, गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की अनूठी पहल, ग्रामीणों के लिए स्थापित कराया गया निःशुल्क सार्वजनिक ओपन जिम

Published on

फतेहपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर में स्वास्थ्य, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की प्रगतिशील सोच से गांव के मिनी सचिवालय परिसर में स्थापित किए गए सार्वजनिक ओपन एयर जिम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि संगठन की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी में ही पूरे उत्साह और सहजता के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर ग्रामीण महिलाओं के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की। महिलाओं ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए किसी विशेष पोशाक की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इच्छाशक्ति और नियमित अभ्यास ही सबसे महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर संसाधनों की कमी, व्यस्त दिनचर्या और सामाजिक संकोच के कारण अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने साड़ी में योग कर यह साबित कर दिया कि हमारी पारंपरिक वेशभूषा कभी भी स्वास्थ्य और फिटनेस की राह में बाधा नहीं बन सकती।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मिनी सचिवालय परिसर में गांव के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त निःशुल्क सार्वजनिक ओपन जिम स्थापित कराया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और गांव को रोगमुक्त एवं सशक्त बनाना है।

योगाभ्यास कार्यक्रम में सावित्री, लक्ष्मी, मधु, कम्मो, संयोगिता, सुमन, शिवांश, प्रिया, प्रतिभा, युवांश, सीमा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

हेमलता पटेल की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे गांव में स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

👁 32K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बड़े मंगल पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल बने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य

फतेहपुर। बड़े मंगल के पावन अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के छह सदस्यों ने मंगलवार को...

लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद फतेहपुर में फायर विभाग का एक्शन, बेसमेंट में चल रही कोचिंग को थमाया नोटिस

फतेहपुर। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद फतेहपुर का अग्निशमन विभाग पूरी...

फतेहपुर में ओवरलोडिंग का खेल बेनकाब: जीपीएस वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, खनिज व आरटीओ विभाग पर उठे सवाल

फतेहपुर। जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच...

विजयीपुर चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों की निकासी को लेकर बवाल, वीडियो बनाने वाले युवक से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

फतेहपुर। थाना किशनपुर क्षेत्र के विजयीपुर चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों की निकासी को लेकर विवाद...

More like this