Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर...

रिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेने वाले ऑपरेटर पर FIR दर्ज,वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, डीएम बोलीं- भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को नहीं बख्शा जाएगा

Published on

फतेहपुर, 25 जून 2026।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा में तैनात आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर जैवेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जैवेश कुमार पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूलने का आरोप है।

बताया गया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे कई समाचार पत्रों ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले की पुष्टि होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा के अधीक्षक ने आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी।

प्रशासन का कहना है कि आरोपी आउटसोर्स कर्मचारी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य देख रहा था और उसी दौरान अवैध धन उगाही का मामला सामने आया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि घूसखोरी, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नजीर बनने वाली कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

👁 114.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनिधि तिवारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सुनिधि तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया...

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध और 5 किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो सरसों का तेल सीज दीपावली...

फतेहपुर, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने...

फतेहपुर में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन की पहल, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर, 27 अप्रैल। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना...

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व

फतेहपुर। चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु...

More like this