Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक डंपर के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के बाद फरार हुए डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

👁 41.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनिधि तिवारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सुनिधि तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया...

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध और 5 किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो सरसों का तेल सीज दीपावली...

फतेहपुर, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने...

फतेहपुर में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन की पहल, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर, 27 अप्रैल। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना...

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व

फतेहपुर। चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु...

More like this