Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिना फायर एनओसी चल रहे 6 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, छात्रों...

बिना फायर एनओसी चल रहे 6 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, छात्रों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

Published on

फतेहपुर। जिले में छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के संचालित 6 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को सील कर दिया। यह कार्रवाई फायर विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सदर, बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की।

जांच में सामने आया कि कुछ संस्थानों में बेसमेंट में नियमों के विपरीत कक्षाएं संचालित की जा रही थीं, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। इसके बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से छह संस्थानों को सील कर दिया।

अभियान के दौरान फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। कई अन्य कोचिंग संस्थानों में भी कमियां मिलने पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) जसवीर सिंह ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना फायर एनओसी और आवश्यक सुरक्षा मानकों के संचालित किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन ने सभी कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने और समय पर फायर एनओसी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

👁 41.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनिधि तिवारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सुनिधि तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया...

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध और 5 किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो सरसों का तेल सीज दीपावली...

फतेहपुर, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने...

फतेहपुर में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन की पहल, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर, 27 अप्रैल। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना...

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व

फतेहपुर। चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु...

More like this